Search
Close this search box.

गोंड समुदाय को समान आधार पर जनजाति प्रमाण पत्र देने की मांग, आगसा ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

बलिया। 15 अप्रैल 2026 को बांसडीह तहसीलदार द्वारा 7 अप्रैल 2026 को चार गोंड समुदाय के लोगों को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने के बाद अब पूरे गोंड समाज के लिए समान प्रक्रिया अपनाने की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के तत्वावधान में जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि जिन साक्ष्य और दस्तावेजों के आधार पर चार लोगों को प्रमाण पत्र जारी किया गया है, उसी आधार पर अन्य पात्र गोंड समुदाय के लोगों को भी सुगमता पूर्वक अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए।आगसा के पदाधिकारियों ने प्रशासन से इस मामले में पारदर्शिता और समानता बरतने की मांग करते हुए कहा कि सभी पात्र लोगों को उनका अधिकार मिलना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर अरविंद गोंडवाना, उमाशंकर गोंड, प्रियांशु गोंड, चंद्रकिशोर गोंड, तारकेश्वर गोंड, कन्हैया गोंड, बिट्टू प्रसाद गोंड, प्रिंस कुमार गोंड, राजेंद्र गोंड, बैजनाथ गोंड तथा टिंकू गोंड सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें