Search
Close this search box.

पाणिनि महाविद्यालय में कराटे परीक्षा, खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर ब्लैक बेल्ट हासिल की

वाराणसी । महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में 15 अप्रैल को आयोजित कराटे की कलर एवं ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सिको काई कराटे इंटरनेशनल वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया।

इस परीक्षा में मास्टर मौर्यांश टाइगर, मास्टर रुचिर, मास्टर प्रणय ज्योति ढाल, सौम्या वर्मा, स्मृति आर्या, आयुष श्रीवास्तव, आकाश सोनकर एवं पंकज सिंह यादव ने सफलतापूर्वक ब्लैक बेल्ट हासिल की। इन सभी प्रतिभागियों ने न केवल शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया, बल्कि लिखित परीक्षा में भी सफलता प्राप्त कर ‘सेम्पई’ की उपाधि अर्जित की।

इसके अलावा लगभग 125 प्रशिक्षुओं ने किहोन, सुकी वाजा, गेरी वाजा, उके वाजा, कुमिते एवं काता जैसे विभिन्न तकनीकी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए येलो से लेकर ब्राउन बेल्ट तक की परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं।

परीक्षा का संचालन अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें सेंसेई आर. बालाजी, राजेंद्र तिवारी, अजीत श्रीवास्तव, अखिलेश रावत एवं गणेश विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अनुशासन, समर्पण और मेहनत की सराहना की।

Leave a Comment

और पढ़ें