बहराइच । में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की उसके ही देवर ने बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतका आरती के पति की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद उसे बीमा (इंश्योरेंस) का पैसा मिला था।
बताया जा रहा है कि आरती का देवर उस पैसे पर कब्जा करना चाहता था और लगातार उस पर दबाव बना रहा था। जब आरती ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने खौफनाक साजिश रच डाली। उसने पहले आरती के हाथ-पांव बांध दिए और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।








