Search
Close this search box.

बांसडीह में गोंड समाज का धरना जारी, प्रमाण पत्र न मिलने से छात्रों में रोष बढ़ा

बलिया । के बांसडीह तहसील में गोंड समाज के छात्र-नौजवानों का अनिश्चितकालीन धरना 18 अप्रैल 2026 को 18वें दिन भी जारी रहा। ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के बैनर तले चल रहे इस धरने में अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भारत के राजपत्र एवं संविधान (अनुसूचित जनजाति आदेश संशोधन अधिनियम-2002) तथा 3 नवम्बर 2021 के शासनादेश के बावजूद बलिया जिले में गोंड जाति को प्रमाण पत्र जारी करने में लापरवाही बरती जा रही है।

संपूर्ण समाधान दिवस पर भी कई आवेदन प्रस्तुत किए गए, लेकिन आरोप है कि तहसील स्तर पर उन्हें बार-बार निरस्त किया जा रहा है। छात्रों ने चिंता जताई कि यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है, और समय रहते प्रमाण पत्र न मिलने पर वे आवेदन से वंचित हो सकते हैं।

प्रदर्शनकारियों ने बांसडीह तहसीलदार पर शासनादेश की अवहेलना और गोंड समुदाय के उत्पीड़न का आरोप लगाया। धरने में उमाशंकर गोंड, मंजिश गोंड, अरविंद गोंडवाना, विजय शंकर गोंड, सुरेश शाह सहित कई लोग उपस्थित रहे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें