Search
Close this search box.

कल्लीपुर में जल संकट पर फूटा जनाक्रोश, ग्राम सभा की आपात बैठक में जल आपूर्ति के सख्त निर्देश

मिर्ज़ा मुराद। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कल्लीपुर में भीषण गर्मी के बीच जल निगम द्वारा पानी की आपूर्ति न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पानी की एक बूंद तक न मिलने से परेशान जनता ने तत्काल बैठक बुलाकर समस्या पर गंभीर चर्चा की। बैठक में ग्राम प्रधान जयप्रकाश, सभापति मीरा देवी, सेक्रेटरी सुजीत गुप्ता सहित कई ग्रामीण और सदस्य उपस्थित रहे।

जेई की गैरमौजूदगी में सेक्रेटरी ने पंप ऑपरेटर को निर्देश दिया कि जहां तक पाइपलाइन पहुंची है, वहां तक हर घर पानी पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। जल वितरण का समय सुबह 6 से 8 बजे, दोपहर 1 से 2 बजे और शाम 5 से 7 बजे तय किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि जल का दुरुपयोग या सिंचाई में इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना और कार्रवाई होगी। जल निगम के खर्च का पूरा हिसाब देने के निर्देश भी दिए गए।

अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें