Search
Close this search box.

ऑपरेशन चक्रव्यूह की बड़ी कामयाबी: अपहृत किशोरी सकुशल बरामद, शातिर आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी । के वरुणा जोन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (एडीसीपी) लिपि नागयाच के कुशल नेतृत्व में संचालित ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत शिवपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना 16 अप्रैल की है, जब दूध लेने निकली 17 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर शिवपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और लगातार खोजबीन शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर रविवार रात शिवपुर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर पुलिस ने शहर छोड़कर भागने की फिराक में लगे आरोपी शशांक तिवारी (26 वर्ष) को दबोच लिया।

इस त्वरित कार्रवाई से न केवल पीड़िता सुरक्षित अपने परिवार को मिल सकी, बल्कि अपराधियों में भी कड़ा संदेश गया है। एडीसीपी लिपि नागयाच ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को जेल भेज दिया गया है और पुलिस की इस सफलता की सराहना की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें