गाजीपुर । जिले को नया नेतृत्व मिल गया है। वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अनुपम शुक्ला को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बिहार की राजधानी पटना के निवासी अनुपम शुक्ला अपनी प्रशासनिक दक्षता और कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।
इससे पहले उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया है। उनकी नियुक्ति से जिले में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर उनका विशेष फोकस रहेगा।
जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी नई ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है, वहीं नागरिकों को उनसे पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की उम्मीद है।
उमेश यादव गाजीपुर।








