Search
Close this search box.

गाजीपुर के भाला बुजुर्ग रायपुर में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश

गाजीपुर । जनपद के ग्राम भाला बुजुर्ग रायपुर में 19 अप्रैल को परमपूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पहली बार बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में गांव के लगभग 200 लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, तथागत बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पण तथा बाबा साहब को माल्यार्पण के साथ हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर आर.पी. सोनकर, विशिष्ट अतिथि आर.डी. प्रसाद तथा अध्यक्षता पूर्व प्रधान चंद्रदेव ने की। इस अवसर पर लोकगायक अशोक जौनपुरी ने अपने बिरहा गायन के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को अंधविश्वास और पाखंड से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि आर.पी. सोनकर ने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ स्वयं आगे बढ़कर संघर्ष करने का आह्वान किया। वहीं आर.डी. प्रसाद ने महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ब्रजेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संजय सोनकर और प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर.के. सोनकर ने किया। सभी उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन विकास सोनकर ने किया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में गांव के अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें