बलिया । सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर के निवासी समाजसेवी रमेश कुमार शर्मा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और संघर्षशील व्यक्तित्व के चलते विश्वकर्मा महासभा में सदर विधानसभा बलिया का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश सचिव अश्वनी शर्मा, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा तथा युवा जिलाध्यक्ष विशाल शर्मा के प्रस्ताव पर किया गया।
रमेश कुमार शर्मा लंबे समय से गाँव समाज की सरकारी गड़ही को दबंगों से मुक्त कराने, गरीबों और असहायों की आवाज उठाने तथा जनहित के मुद्दों पर निस्वार्थ भाव से संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने समाज के कल्याण के लिए मुकदमे लड़े, यहां तक कि जेल भी गए, लेकिन अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनकी ईमानदारी, कर्मठता और निर्भीकता के कारण वे क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं।
उनके मनोनयन से न केवल विश्वकर्मा समाज बल्कि अन्य वर्गों को भी लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता का विस्तार होगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय शर्मा ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।





