बरेली । की डबल एमए पास डॉ. विप्रा शर्मा को पुलिस ने फर्जी IAS-PCS अधिकारी बनकर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह खुद को कभी IAS तो कभी PCS अधिकारी बताकर बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देती थी। इस गैंग में उसकी बड़ी बहन शिखा पाठक और ममेरी बहन दीक्षा पाठक भी सक्रिय रूप से शामिल थीं।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लंबे समय से संगठित तरीके से ठगी का नेटवर्क चला रही थी। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और ‘ADM Finance’ लिखी SUV कार बरामद हुई है।
इसके अलावा विभिन्न बैंक खातों में लगभग 55 लाख रुपये मिलने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।







