Search
Close this search box.

बलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर—अनुपस्थित तहसीलदारों पर जताई नाराजगी

बलिया । जनपद में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार झा के आदेशानुसार सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने की।

बैठक में सभी तहसीलदारों एवं तहसील विधिक सेवा समिति के सचिवों के साथ लंबित मामलों के अधिकतम निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव तिवारी ने निर्देश दिए कि राजस्व वादों को सुलह-समझौते के आधार पर प्राथमिकता से निपटाया जाए, जिससे लोक अदालत को अधिक से अधिक सफलता मिल सके।

उन्होंने लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए आम जनता को जागरूक करने और आपसी समझौते के माध्यम से विवादों के समाधान के लिए प्रेरित करने की अपील की। बैठक में कुछ तहसीलदारों की अनुपस्थिति पर नाराजगी भी जताई गई। अधिकारियों ने लोक अदालत को त्वरित और सुलभ न्याय का प्रभावी माध्यम बताया।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें