Search
Close this search box.

मिर्जापुर: नकाबपोश बदमाशों का हमला, लूट का प्रयास—पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही और दबाव का लगाया आरोप

मिर्जापुर । जनपद के चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायण नगर पचरांव निवासी विरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ विचित्रानंद ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले और लूट के प्रयास को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार 25 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:15 बजे वह एक शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचे, सड़क किनारे पहले से घात लगाए बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और मोबाइल व अन्य सामान छीनने की कोशिश की।

पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान उन्होंने कई बार चुनार थाने पर फोन किया, लेकिन थानाध्यक्ष ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। अगले दिन थाने में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद, पीड़ित का कहना है कि बिना उचित जांच के ही रिपोर्ट तैयार कर दी गई और उन पर समझौता करने का दबाव बनाया गया।

पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें