Search
Close this search box.

आयुष्मान कार्ड निर्माण में सुस्ती पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह सख्त, लापरवाह कर्मियों को नोटिस के निर्देश; उत्कृष्ट सीएचओ हुए सम्मानित

बलिया । में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयुष्मान कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई गई। जनपद को 16,08,974 कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन 25 नवंबर 2025 से 15 अप्रैल 2026 तक केवल 83,551 कार्ड ही बनाए जा सके हैं। इस स्थिति पर डीएम ने संबंधित एएनएम और सीएचओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए स्पष्ट कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

विशेष रूप से एएनएम खुशबू, नीतू राय, सावित्री राय और पूनम राय द्वारा एक भी कार्ड न बनाए जाने पर कड़ा रुख अपनाया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि इन कर्मियों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए और आगे भी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हालांकि, समीक्षा में यह भी सामने आया कि बलिया जनपद प्रदेश में छठे स्थान पर है, फिर भी डीएम ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 सीएचओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में सीएमओ आनन्द कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें