Search
Close this search box.

बलिया में लोक जनशक्ति पार्टी की समीक्षा बैठक, 2027 चुनाव की तैयारी पर जोर; बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान, पदाधिकारियों के साथ भेदभाव के आरोप भी उठे

बलिया । में लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान और संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर संस्था में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बबन कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वांचल के 24 जनपदों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को मजबूती के साथ लड़ने के लिए संगठन में एकजुटता और सक्रियता को जरूरी बताया।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा झूलन अंसारी ने प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पदाधिकारियों के साथ भेदभाव और उपेक्षा की जा रही है, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने संगठन में पारदर्शिता और समान सम्मान की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश राय ने की, जबकि संचालन आनंद पांडे ने किया। बैठक में प्रीतम पासवान, प्रीति उपाध्याय (प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), जगन्नाथ जयराम ठाकुर, सुनील पासवान, लक्ष्मण प्रसाद पासवान, गोरख बलियाटी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान सदस्यता अभियान को तेज करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर भी बल दिया गया, ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी मजबूत स्थिति में नजर आए।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें