उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक प्राइमरी स्कूल का मामला चर्चा का विषय बन गया है। स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने शिक्षिका शालिनी मिश्रा को सस्पेंड कर दिया। कार्रवाई के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज बच्चों ने अपने बस्ते स्कूल गेट पर टांग दिए और मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया।
बच्चों का कहना है कि जब तक उनकी प्रिय शिक्षिका शालिनी मिश्रा को दोबारा स्कूल नहीं भेजा जाएगा, तब तक वे स्कूल का गेट नहीं खोलेंगे। विद्यार्थियों के अनुसार शिक्षिका का व्यवहार बेहद अच्छा था और पढ़ाने का तरीका भी उन्हें काफी पसंद था
जानकारी के मुताबिक शालिनी मिश्रा पिछले 27 वर्षों से इसी विद्यालय में तैनात हैं।मामले ने शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन और बच्चों से स्कूल में कराए जाने वाले कार्यों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग








