Search
Close this search box.

स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बलिया । में स्मार्ट मीटर को लेकर जनता की बढ़ती शिकायतों के बीच आम आदमी पार्टी ने विरोध दर्ज कराया। रविवार 3 मई 2026 को पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी बलिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी नेताओं ने स्मार्ट मीटर प्रणाली को आम उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बताया।

जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अनियमित बढ़ोतरी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिससे आम जनता आर्थिक बोझ झेल रही है। पार्टी के जिला महामंत्री ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त जागरूकता और तकनीकी जांच के मीटर लगाए जा रहे हैं। वहीं बलिया नगर अध्यक्ष ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किए बिना स्मार्ट मीटर थोपना उचित नहीं है।

पार्टी ने प्रशासन से स्मार्ट मीटर व्यवस्था की जांच कर उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें