चन्दौली । के पड़ाव स्थित सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल्स के बनारस पड़ाव कैंपस में विभिन्न छात्र क्लबों के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, संगठन कौशल एवं सेवा भावना का विकास करना रहा।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. हरेन्द्र कुमार सिंह, संकाय प्रमुख (डीन), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्वागत एवं मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना समूह नृत्य एवं प्रेरणादायी समूह गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय में साइंस क्लब ‘टेकपायनियर्स’, कॉमर्स क्लब ‘द रिस्कर्स’, हेरिटेज क्लब एवं एमआरसी क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। साइंस क्लब की अध्यक्ष सृष्टि सिंह, कॉमर्स क्लब के अध्यक्ष कुशाग्र राज नंदन, हेरिटेज क्लब की अध्यक्ष अनिष्का तथा एमआरसी क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास बनाए गए।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना है। प्रधानाचार्य बिनोद कुमार दास ने क्लब गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। समारोह में चेयरमैन दीपक बजाज सहित विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित हैं।
संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।









