Search
Close this search box.

मुगलसराय में सिक्स लेन सड़क निर्माण की मांग तेज, विस्थापित व्यापारियों के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की उठी आवाज़

चन्दौली। /पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में जीटी रोड पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन को जिलाधिकारी कार्यालय के प्रभारी विनय कुमार द्विवेदी (एसडीएम) ने प्राप्त किया। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के पास पर्याप्त भूमि होने के बावजूद केवल फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि जीटी रोड के दोनों ओर लगभग 110-110 फीट भूमि उपलब्ध है। उनका कहना है कि यदि सिक्स लेन सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो शहर को जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण के कारण व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार तोड़फोड़ से व्यापार प्रभावित हो रहा है, इसलिए एकमुश्त कार्रवाई कर स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री से मांग की गई कि सड़क निर्माण से विस्थापित हो रहे व्यापारियों के पुनर्वास हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवाकर प्रभावित व्यापारियों को किराए पर दुकानें आवंटित की जाएं, ताकि उनकी आजीविका सुरक्षित रह सके।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें