Search
Close this search box.

गर्लफ्रेंड से बातचीत के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

चन्दौली । में जीटीआर ब्रिज के पास युवक श्रवण जायसवाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे से 2 बजे के बीच 3 से 4 हमलावरों ने धारदार हथियार से श्रवण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में शामिल आरोपी पानी टंकी और पुलिस कॉलोनी के पास मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रवि जायसवाल (23 वर्ष) और निखिल कुमार गुप्ता (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में पहले से योजना बनाकर श्रवण पर हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें