बलिया । जनपद के रेवती स्थित कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। कार्यक्रम में परम पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती “1008” के आगमन पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं, अंगवस्त्र एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। शंकराचार्य जी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गौ माता की रक्षा, सेवा तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक विचारों और धार्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश भी दिया गया। वातावरण भक्तिमय नारों और जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में कमला प्रसाद मिश्र, ओमप्रकाश तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, दीपक तिवारी, महावीर तिवारी, अशोक तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी, रामप्रवेश तिवारी सहित ओम शांति परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि परम पूज्य शंकराचार्य जी के आगमन से रेवती की धरती स्वयं को गौरवान्वित और धन्य महसूस कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन समाज में गौ-सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति नई चेतना जागृत करेगा।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








