Search
Close this search box.

डीसीपी नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार की सख्ती से कांपे बदमाश, मनीष सिंह हत्याकांड के आरोपी कोर्ट में हुए सरेंडर

वाराणसी । के गोमती जोन में पुलिस की लगातार सख्ती और ताबड़तोड़ दबिश का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। फूलपुर के चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नगेंद्र और गोविंद ने आखिरकार कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक डीसीपी नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार की अगुवाई में चलाए जा रहे अभियान ने आरोपियों की घेराबंदी इतनी मजबूत कर दी थी कि उनके पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा।

पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। एनकाउंटर और गिरफ्तारी के डर से आरोपी पूरी तरह दबाव में आ गए। सूत्रों के अनुसार पुलिस की आक्रामक रणनीति और लगातार निगरानी के चलते दोनों आरोपियों ने भागने के बजाय कोर्ट में सरेंडर करना ही सुरक्षित समझा।

डीसीपी नीतू काद्दयान ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी तथा कानून को चुनौती देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है, जबकि अपराधियों और माफियाओं में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें