Search
Close this search box.

सोनभद्र में बच्चों ने “मदर्स डे” को हर्षोल्लास के साथ किया सेलीब्रेट

बच्चों ने अपनी मां का चित्र लेकर विद्यालय में आदरपूर्वक दिया सम्मान
परमहंस पब्लिक स्कूल एवं पंडित विद्याधर इंटर कालेज कबरी में हुआ विभिन्न आयोजन

सोनभद्र। परमहंस पब्लिक स्कूल एवं पंडित विद्याधर इण्टर कॉलेज कबरी सोनभद्र के बच्चों ने ‘मदर्स डे’ पर रविवार को हर्षोल्लास के साथ सेलीब्रेट किया । बच्चे अपनी -अपनी माताओं का चित्र विद्यालय में लाकर आदर पूर्वक सम्मान दिया।


जहां अभिनय के माध्यम से मां का बच्चों के प्रति प्यार दुलार को दर्शाया, वहीं दूसरी तरफ बच्चों ने भी अपने अभिनय के द्वारा मां के प्रति प्रेम को प्रकट किया।


प्रबंधक डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने बताया कि “मदर्स डे” के अवसर पर विभिन्न आयोजन किया गया।


बच्चों के साथ ही अध्यापक/अध्यापिकाओं ने भी अपने अभिव्यक्ति के माध्यम से मां के प्रति बच्चों के कर्तव्य का बोध कराया। इस प्रकार के एक्टिविटीज के माध्यम से मां तथा बच्चों के बीच सम्बन्ध को प्रगाढ़ करने का सफल प्रयास किया गया।


इस अवसर पर संरक्षक सुरेश तिवारी, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी, श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, कृष्ण देव पाण्डेय, संदीप चौहान, अमिताभ बच्चन, राजू प्रसाद, मनीष दूबे, पूजा सिंह, पूजा पाण्डेय, पायल सोनी, पूजा भारती, प्रीति, श्वेता सिंह,निधि सिंह,श्रेया पाण्डेय आदि मौजूद रही।

Leave a Comment

और पढ़ें