Search
Close this search box.

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर मंडलीय चिकित्सालय की नर्सें सम्मानित

वाराणसी । अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को मंडलीय चिकित्सालय में कार्यरत दर्जनों नर्सों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने नर्सिंग स्टाफ को अंगवस्त्रम भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने नर्सों की सेवा भावना, समर्पण और मरीजों के प्रति उनके वात्सल्य भाव की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखभाल में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने कहा कि केवल दवाइयों से ही मरीज स्वस्थ नहीं होते, बल्कि नर्सों की मेहनत, लगन और मातृत्व भाव से की गई सेवा भी उपचार का अहम हिस्सा होती है। मरीजों को समय पर दवा देना, उनकी मानसिक स्थिति का ध्यान रखना और हर परिस्थिति में सेवा देना नर्सों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाती हैं। डॉ तिवारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सभी नर्सों का सम्मान कर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंडलीय चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ ब्रजेश कुमार ने भी नर्सिंग स्टाफ के योगदान की प्रशंसा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह डब्बू, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपालजी गुप्ता, पार्षद संजय केशरी, इंद्रेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता और चिकित्सीय स्टाफ मौजूद रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने नर्सों के समर्पण और सेवा भावना को स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें