Search
Close this search box.

नगर निगम में 17 तकनीकी सहायकों की नियुक्ति, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

वाराणसी । नगर निगम ने शहर के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सामान्य अभियंत्रण विभाग में 17 तकनीकी सहायकों (जेई) की आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति की है। शुक्रवार को सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

महापौर ने कहा कि वाराणसी शहर तेजी से विस्तार कर रहा है, ऐसे में तकनीकी रूप से दक्ष कर्मचारियों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए तकनीकी सहायकों के जुड़ने से नगर निगम की विकास योजनाओं को नई गति मिलेगी तथा सड़कों, नालियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी।

उन्होंने सभी नियुक्त कर्मियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि नए कर्मचारियों की तकनीकी क्षमता का बेहतर उपयोग करते हुए लंबित परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा कराया जाए।

कार्यक्रम में उपसभापति नरसिंह दास, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, मुख्य अभियंता आरके सिंह और सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव सहित अभियंत्रण विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित

Leave a Comment

और पढ़ें