Search
Close this search box.

खेत से 5 लाख का सोलर पैनल और पंपसेट चोरी, किसानों में दहशत

मिर्जापुर । थाना विंध्याचल क्षेत्र स्थित अष्टभुजा चौकी अंतर्गत भटेवरा छनवर गांव में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए खेत में लगे करीब 10 किलोवॉट के सोलर पैनल और पंपसेट चोरी कर लिया। सुबह खेत पर पहुंचे किसान ने जब पूरा सोलर सिस्टम और पंपसेट गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

पीड़ित किसान के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से किसान भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें