Search
Close this search box.

रहीमाबाद इंस्पेक्टर पर भूमि कब्जे में मिलीभगत का आरोप, पीड़ित बुजुर्ग ने न्याय की लगाई गुहार

लखनऊ । के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का दावा है कि भूमि कब्जे के विवाद में यदि पुलिस समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई करती तो गोलियां चलने जैसी गंभीर घटना नहीं होती। बुजुर्ग का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने कथित कब्जेदारों का पक्ष लिया और उन्हें जमीन पर भेजा। साथ ही, विरोध करने पर उन्हें और उनके पोते को थाने बुलाकर पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी दी गई।

पीड़ित का कहना है कि भूमि विवाद में कब्जा दिलाना पुलिस का नहीं, बल्कि राजस्व विभाग की प्रक्रिया का विषय है। उनका आरोप है कि यदि पुलिस और राजस्व विभाग संयुक्त रूप से नियमानुसार कार्रवाई करते तो विवाद नहीं बढ़ता। बुजुर्ग ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें