Search
Close this search box.

लेडी सिंघम’ मानसी दहिया का चोलापुर में जलवा, अपराधियों में खौफ, जनता में भरोसा

वाराणसी । जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र में अपनी सख्त लेकिन संवेदनशील कार्यशैली को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी के रूप में उन्होंने अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और जनसुनवाई को प्राथमिकता देकर क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। फरियादियों की समस्याओं को शांत चित्त होकर सुनना और उन पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करना उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता बन गई है।

कानून व्यवस्था को लेकर उनके कड़े तेवरों का असर यह है कि अपराधियों में पुलिस का भय साफ दिखाई देने लगा है। वहीं लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई होने से विभाग में अनुशासन मजबूत हुआ है। चोलापुर की जनता उन्हें “लेडी सिंघम” के नाम से पुकारने लगी है। जनता के बीच बढ़ता विश्वास और सुरक्षा का एहसास मानसी दहिया को क्षेत्र में एक प्रभावशाली और लोकप्रिय पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित कर रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें