Search
Close this search box.

बनारस स्टेशन पर ‘मार्गदर्शक’ स्मार्ट नेविगेशन सिस्टम लॉन्च

वाराणसी । मंडल ने यात्रियों की सुविधा को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में बनारस रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक “मार्गदर्शक” स्मार्ट नेविगेशन सिस्टम शुरू किया गया है। प्लेटफॉर्म-8 के पास मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थापित यह एलईडी टच-स्क्रीन कियोस्क यात्रियों को स्टेशन का लाइव इंटरैक्टिव मैप और 360 डिग्री वर्चुअल स्टेशन विजन टूर उपलब्ध कराएगा।

इसके माध्यम से यात्री शौचालय, पानी के बूथ, टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र, वातानुकूलित लाउंज, प्रतीक्षालय, बेबी फीडिंग कक्ष, डोरमेट्री, फूड स्टॉल, पार्किंग समेत अन्य सुविधाओं तक आसानी से पहुंच सकेंगे। यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर अपने मोबाइल पर गूगल मैप्स की तरह स्टेशन के भीतर नेविगेशन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

यह प्रणाली ऑडियो-विजुअल मार्गदर्शन, दिव्यांग-अनुकूल रास्ते, स्मार्ट सुरक्षा अलर्ट तथा व्हीलचेयर व अन्य सहायता सेवाओं के लिए डिजिटल हेल्प डेस्क जैसी सुविधाएं भी प्रदान

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश