शासनादेश के तहत आयोजित “भारतीय भाषा-ग्रीष्मकालीन शिविर 2026” के तीसरे दिन कंपोज़िट विद्यालय वीरशाहपुर में बच्चों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ विभिन्न भारतीय भाषाओं एवं संस्कृतियों को जाना। शिविर में बच्चों को गुजराती भाषा के लगभग 15 सामान्य वाक्य सिखाए गए, जिनका प्रयोग करते हुए विद्यार्थियों ने आपस में संवाद भी किया। इसके साथ ही बच्चों ने गुजराती लोकगीतों पर आधारित आकर्षक पोस्टर तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हरियाणवी संस्कृति से भी परिचित कराया गया। बच्चों को हरियाणवी लोकनृत्य दिखाया गया तथा उन्हें नृत्य की मूल गतिविधियाँ भी सिखाई गईं, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
शिविर में शिक्षण के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य और आनंद का भी ध्यान रखा गया। नाश्ते में बच्चों को आम का पना और छोला वितरित किया गया, जिसका सभी ने आनंद लिया। शिविर का सफल संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुष्मिता जायसवाल, सहायक अध्यापिका सोनम मिश्रा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया।
बसंत कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।










