Search
Close this search box.

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

मीरजापुर । शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मड़िहान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

तहसील मड़िहान में कुल 140 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 13 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजे गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि फीडबैक में शिकायत असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन पर फीडबैक लिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील, ब्लॉक और जनपद स्तर पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। भूमि विवाद और पैमाइश संबंधी मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।

बसंत कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें