Search
Close this search box.

Varanasi: भदोही प्रिंसिपल हत्याकांड के 2 आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, 25-25 हजार का घोषित था इनाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: भदोही में प्रिंसिपल हत्याकांड के 2 आरोपियों को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की साजिश में दोनों आरोपी शामिल थे। आरोपियों पर पुलिस ने 25 – 25 हजार का इनाम घोषित किया था। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गोपलहां में ये मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा ,दो कारतूस व एक बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों की पहचान शकील और आशीष के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि, दोनों शूटर्स बाइक से जा रहे थे। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में शकील के पैर में गोली लगी। उसके साथी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि, भदोही में दिन दहाड़े इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज के प्रिंसिपल योगेन्द्र बहादुर सिंह की मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रिंसिपल कार से कॉलेज जा रहे थे तभी दो बाइक सवारों ने उनकी कार को रुकवाया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

यह था मामला

यह मामला भदोही के बसवानपुर का है। इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज के प्रिंसिपल योगेन्द्र बहादुर सिंह की हत्या कर बदमाश फरार हो गए। आरोपियों द्वारा रुकवाए जाने पर प्रिंसिपल ने कार का शीशा नीचे किया जिसके बाद आरोपियों ने 10 गोलियां चलाई। इनमें से 5 गोलियां प्रिंसिपल योगेन्द्र बहादुर सिंह को लगी।

इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया था कि, प्रिंसिपल की हत्या की साजिश बदला लेने के लिए रची गई थी। पुलिस ने बताया था कि, सालों पहले सौरभ सिंह के पिता अजय बहादुर की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप योगेन्द्र बहादुर सिंह और उनके भाई अनिल सिंह पर था। आरोप में यह बात भी शामिल थीं कि, प्रिंसिपल बनने के लिए योगेन्द्र बहादुर सिंह ने अजय बहादुर की हत्या की थी।

अजय बहादुर की हत्या के आरोप में योगेन्द्र बहादुर सिंह और उनके भाई अनिल सिंह बरी हो गए थे। सालों बाद अजय बहादुर के बेटे सौरभ सिंह ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए योगेन्द्र बहादुर सिंह की हत्या कर दी।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें