Search
Close this search box.

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा में ठेका कर्मियों से ₹35 हजार वसूली का आरोप, सांसद प्रिया सरोज तक पहुंचा मामला

बाबतपुर । स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा के नाम पर कथित भ्रष्टाचार और कर्मचारियों के शोषण का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर कार्यरत ठेका कर्मियों ने नई कंपनी के ठेकेदारों पर नौकरी बचाने के एवज में प्रति कर्मचारी ₹35 हजार वसूली करने का आरोप लगाया है। पीड़ित कर्मचारियों ने मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपते हुए न्याय की मांग की है।

कर्मचारियों का कहना है कि पहले वे ‘जेसीसी इलेक्ट्रिकल कंपनी’ के तहत कार्यरत थे, लेकिन टेंडर समाप्त होने के बाद नया ठेका ‘एसएन इलेक्ट्रिकल कंपनी’ को मिला। आरोप है कि पुराने कर्मचारियों को काम पर बनाए रखने के लिए मोटी रकम मांगी जा रही है और रुपये न देने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। कर्मचारियों ने कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सांसद को सौंपी हैं, जिनमें लेन-देन और धमकी की बातें होने का दावा किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद प्रिया सरोज ने इसे संसद में उठाने और उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया है। वहीं एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने मामले की जानकारी न होने की बात कही है।

Leave a Comment

और पढ़ें