Search
Close this search box.

“डॉक्टर vs इन्फ्लुएंसर” पब्लिक फोरम 24 मई को, महिला स्वास्थ्य और ब्यूटी मिथकों पर होगी खुली चर्चा

वाराणसी । जनपद में सोशल मीडिया पर फैल रही स्वास्थ्य और सौंदर्य संबंधी भ्रामक जानकारियों के बीच सही और वैज्ञानिक जानकारी देने के उद्देश्य से वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली गुप्ता द्वारा “डॉक्टर vs इन्फ्लुएंसर: ब्यूटी, हेल्थ और आइडेंटिटी पर अनफ़िल्टर्ड बातचीत” विषय पर एक विशेष पब्लिक फोरम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 24 मई, रविवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक आशीर्वाद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में होगा।

24 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाली डॉ. दीपाली गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में स्किनकेयर, वेट लॉस ट्रेंड्स, इंटिमेट वेलनेस और महिला स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों पर विशेषज्ञों के साथ खुली चर्चा की जाएगी। फोरम का उद्देश्य महिलाओं को फैक्ट्स और फैड्स के बीच अंतर समझाकर सही निर्णय लेने के लिए जागरूक करना है।

यह कार्यक्रम सभी के लिए खुला रहेगा। आयोजकों ने लोगों से अपने जीवनसाथी के साथ सहभागिता करने की अपील की है। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के समन्वयकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर लाभ उठाने का आग्रह किया

Leave a Comment

और पढ़ें