Search
Close this search box.

सिगरा पुलिस की सतर्कता से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब पकड़ी गई, युवक गिरफ्तार

वाराणसी । के सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान रोडवेज क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी अटैची की तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक की पहचान विकास कुमार पुत्र राजेश दास निवासी दिग्धा थाना दिग्धा जिला पटना, बिहार के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शराब लेकर बिहार जाने की तैयारी में था, जहां शराबबंदी लागू है।

सिगरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने कहा कि अपराध, तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें