Search
Close this search box.

भांवरकोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गोवध अधिनियम मामले में दो वांछित गौ-तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहे दो गौ-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 21 मई 2026 को थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान की गई।पुलिस के अनुसार थाना भांवरकोल पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 45/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह एवं उपनिरीक्षक अनोज कुमार सिंह मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम पखनपुरा थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में नसीम खान उर्फ भोला पुत्र जानालिम उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम बिजरौल थाना बड़ौत जनपद बागपत तथा दिलशाद उर्फ सिक्कु कुरैशी पुत्र स्वर्गीय इशाक उम्र लगभग 49 वर्ष निवासी मोहल्ला उर्दू कॉलोनी बड़ौत जनपद बागपत शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्त गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित थे।भांवरकोल पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी तेज कर दी गई है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें