Search
Close this search box.

दमोह में फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का भंडाफोड़, चार नकली डॉक्टर गिरफ्तारद

मध्यप्रदेश। दमोह में फर्जी MBBS डिग्री और नकली मेडिकल रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए डॉक्टर बनकर नौकरी करने वाले बड़े गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में डॉक्टर सचिन यादव, डॉ. राजपाल गौर, डॉ. अजय मौर्य और हीरा सिंह कौशल को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि सभी आरोपियों ने 8 से 10 लाख रुपये देकर फर्जी MBBS डिग्री खरीदी थी और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नकली रजिस्ट्रेशन नंबर हासिल किए थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में नौकरी भी प्राप्त कर ली।

पुलिस जांच में जीवाजी यूनिवर्सिटी और रीवा मेडिकल कॉलेज का नाम भी सामने आया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह संगठित फर्जीवाड़ा हो सकता है, जिसमें कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब दस्तावेजों की सत्यता, भर्ती प्रक्रिया और पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही

Leave a Comment

और पढ़ें