भारत और इटली के रिश्तों को नई मजबूती मिलने जा रही है। भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को जल्द भारत आने का आमंत्रण दिया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) Sibi George ने दी।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार मेलोनी की प्रस्तावित यात्रा का इंतजार कर रही है। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, तकनीक और वैश्विक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच अहम समझौते और रणनीतिक चर्चा हो सकती








