Search
Close this search box.

Varanasi: बनारस में धूमधाम से मनाया जाएगा गोवर्धन पूजनोत्सव, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: गोलघर स्थित पराडकर स्मृति भवन में बुधवार को गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ‘गप्पू’ की अध्यक्षता में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि वाराणसी में 5244वां गोवर्धन पूजनोत्सव इस बार 1 नवंबर को (शुक्रवार) को भव्यता से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में एक विशाल शोभायात्रा होगी, जो सायं 5:00 बजे हथुआ मार्केट, चेतगंज से शुरू होकर गोवर्धन धाम पहुंचेगी और आगे जाकर एक जनसभा में परिवर्तित हो जाएगी।

गोवर्धन धाम के मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ‘गोवर्धन श्री’ सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इस अवसर पर माननीय धर्मेंद्र यादव (सांसद, आजमगढ़) को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, जबकि मुख्य वक्ता होंगे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री और विधायक दुर्गा प्रसाद यादव तथा अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि इस बार ‘गोवर्धन श्री’ सम्मान से 10 विशिष्ट व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। शोभायात्रा शहर के प्रमुख स्थानों जैसे रामकटोरा, कबीरचौरा, मैदागिन, मछोदरी, मुकीमगंज और भैसासुर घाट से होकर गुजरेगी। इसके स्वागत में विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार बनाए जाएंगे और महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी।

स्थानीय यादव समाज के सदस्यों द्वारा शोभायात्रा में जलपान, माल्यार्पण और अंगवस्त्रम से स्वागत किया जाएगा। इस यात्रा में मथुरा, वृंदावन, छत्तीसगढ़, प्रयागराज और झारखंड की नई झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रकाश यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, जय प्रकाश यादव, शिवबचन यादव, जितेंद्र यादव, भाला यादव, प्रवीण यादव, भोला यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें