Search
Close this search box.

रसड़ा में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा

रसड़ा। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे उत्साह, हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग तय समयानुसार विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचे, जहां नमाज अदा कर देश, समाज और परिवार की खुशहाली, अमन-चैन तथा सलामती की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और नेक रास्ते पर चलने का संदेश दिया।

पर्व के अवसर पर लोगों ने परंपरा के अनुसार कुर्बानी अदा की तथा घरों में बने सेवई, फल, मिठाइयां और अन्य पकवानों से मेहमानों की खातिरदारी की। पूर्व से आमंत्रित लोगों को दावत देकर भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश दिया गया।

नगर पालिका प्रशासन की ओर से भी विशेष व्यवस्था की गई। नगर अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने साफ-सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था कराई। उन्होंने नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं और नगरवासियों से सद्भाव बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सभासद, नगर पालिका कर्मचारी तथा विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें