मिर्ज़ामुराद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी को 25 हजार करोड़ रुपये की गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की सौगात दिए जाने पर शनिवार शाम कछवांरोड चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ आभार पदयात्रा निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में कछवांरोड, रूपापुर, मिर्जामुराद, लालपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने बैनर लेकर बाजार में पैदल भ्रमण किया और लोगों को परियोजना से होने वाले लाभों तथा सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाराणसी में लगातार ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि काशी आज देश-दुनिया के लोगों के आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
पदयात्रा में संजीव सिंह गौतम, अरविंद प्रधान, अश्वनी पांडेय, अभिषेक दूबे, सुनील कुमार बिन्द, उमाशंकर पटेल, अभिषेक त्रिपाठी सुमित, दीपक सिंह, ऋषि सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।








