Search
Close this search box.

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों ने लोकतंत्र और मीडिया की भूमिका पर किया मंथन

बलिया । रसड़ा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद ने की। गोष्ठी में पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता एवं प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्वांचल प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि लगभग 200 वर्ष पूर्व कोलकाता से जुगल किशोर मिश्रा द्वारा प्रकाशित ‘उदन्त मार्तण्ड’ हिंदी पत्रकारिता की आधारशिला था। उन्होंने कहा कि उस समय पत्रकारिता का उद्देश्य समाज को दिशा देना, राष्ट्र चेतना को जागृत करना और सत्ता से सवाल करना था, जबकि आज पत्रकारिता का स्वरूप काफी हद तक व्यवसायिक होता जा रहा है। उन्होंने पत्रकारों से एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार इश्तियाक अहमद, हरिंदर वर्मा, कृष्णा शर्मा, गोपाल जी गुप्त, सादिक अहमद, सुनील सरदारपुरी, ओमप्रकाश वर्मा, संतोष कुमार सिंह ‘लल्लन बागी’, शैलेंद्र सिंह, संजय शर्मा और अखिलेश सैनी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याम कृष्ण गोयल ने किया।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें