Varanasi: देव दीपावली पर गंगा में नौका संचालन के लिए दो अलग-अलग लेन तैयार किए जाएंगे। जेसी लगाकर गंगा में लगभग 6 किलोमीटर लंबा दो लेन बनाया जाएगा। आने और जाने वाले नावें और क्रूज अलग-अलग लेन का प्रयोग करेंगे। एनडीआरएफ, जल पुलिस की टीम नौका संचालन की निगरानी करेगी। इसको लेकर जल पुलिस और नाविकों की बैठक हुई। इसमें अहम निर्णय लिए गए।
जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि अस्सी से नमो घाट तक गंगा में जेटी लगाकर दो लेन बनाई जाएगी। घाट की तरफ नौका चलेंगी। वहीं रेत की तरफ क्रूज का संचालन होगा। गंगा में पर्यटकों की सुविधा को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नाविकों को लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से रखना होगा। नाविक पर्यटकों को लाइफ जैकेट पहनने के बाद ही नाव पर बैठाएंगे। वहीं देव दीपावली को लेकर पर्यटकों के बीज नाव व क्रूज की भारी डिमांड है। देव दीपावली पर पांच लोगों की क्षमता वाली छोटी नावें नहीं चलेंगी। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।