संडीला, हरदोई। मंगलवार को संडीला कस्बे की तहसील रोड स्थित उत्तम ज्वेलर्स पर हरदोई से पहुंची STF टीम की कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। टीम ने अचानक दुकान पर पहुंचकर दस्तावेजों, लेन-देन से जुड़े अभिलेखों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की गहन जांच की।
STF की मौजूदगी की सूचना मिलते ही सर्राफा बाजार में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कार्रवाई की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। जांच के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां और दस्तावेज खंगाले।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक STF अधिकारियों की ओर से छापेमारी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी।
व्यापारिक क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई ने पूरे कस्बे का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कार्रवाई के कारणों को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे, जबकि प्रशासनिक अधिकारी जांच प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करने की बात कहते रहे।
ओमजीत यादव, उजाला संचार न्यूज





