Search
Close this search box.

रिश्वतखोरी के आरोप में लेखपाल विवेक वर्मा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

सुल्तानपुर । जिले में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल विवेक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। अयोध्या एंटी करप्शन थाना की टीम ने जयसिंहपुर क्षेत्र के एक चौराहे से उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम विवेक वर्मा को कूरेभार थाने लेकर पहुंची, जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। एंटी करप्शन थाना अयोध्या के प्रभारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, कार्रवाई भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के आधार पर की गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गोरखपुर ले जाएगी। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की

Leave a Comment

और पढ़ें