गाजीपुर। मरदह देवरिया से बनारस-मिर्जापुर लोडिंग के लिए जा रहा एक ट्रेलर मंगलवार को मरदह क्षेत्र में यशराज ढाबा के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रेलर (नंबर BR44GA9188) सड़क पर अचानक आए पशुओं को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। चालक ने वाहन को संभालने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से ट्रेलर के दोनों पहिए डिवाइडर से रगड़ाते हुए क्षतिग्रस्त हो गए और वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरा।
हादसे के समय ट्रेलर चला रहे चालक जितेंद्र पाल (32 वर्ष) ने किसी तरह खुद को सुरक्षित बचा लिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही किसी अन्य वाहन को नुकसान पहुंचा। हालांकि ट्रेलर को काफी क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर आवारा पशुओं की मौजूदगी अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है।
धर्मेंद्र कुमार रिपोर्टिंग मरदह।








