Search
Close this search box.

जानलेवा हमले के आरोपी अखिलेश यादव को बलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जून 2026 को एक व्यक्ति ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही अखिलेश यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की तथा जान से मारने की नीयत से हंसुए से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 205/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर 11 जून 2026 को उपनिरीक्षक नितेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त अखिलेश कुमार यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी हरदेव सिंह का डेरा, शिवपुर दियर नम्बरी, थाना कोतवाली, जनपद बलिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नितेश कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार एवं आरक्षी विनय पाल शामिल रहे।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें