बलिया । 12 जून 2026 परेड ग्राउंड पुलिस लाइन में जलभराव होने के कारण निर्धारित साप्ताहिक शुक्रवार परेड आयोजित नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में कर्मचारियों की रजिस्टर पेशी कराई तथा ओ-आर (ऑर्डरली रूम) का आयोजन किया।

इस दौरान पुलिस लाइन में तैनात सभी कर्मचारी अपने-अपने विभागीय रजिस्टर लेकर उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक ने रजिस्टरों का गहन निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन प्रविष्टियों तथा कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जहां आवश्यक पाया गया, वहां संबंधित कर्मचारियों को सुधार एवं बेहतर कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

ओ-आर के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित और नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को अनुशासन, समयबद्धता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

एसपी ने कहा कि अभिलेखों का सही संधारण और नियमित समीक्षा पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।










