वाराणसी । मानव सेवा और समाज कल्याण के उद्देश्य से कार्यरत Inner Wheel Club Varanasi Sunrise ने जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए संवेदनशील पहल करते हुए एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी को डायलिसिस सत्र के खर्च हेतु सहयोग राशि प्रदान की।
क्लब की ओर से दी गई यह सहायता राशि चेक के माध्यम से क्लब प्रेसिडेंट प्रो. चंदना हलदर ने एपेक्स हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. अंकिता पटेल को सौंपी। इस अवसर पर एपेक्स की कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ. निवेदिता पंडित, क्लब की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अंजलि दास, ट्रेजरर डॉ. आरती गुप्ता, एग्जीक्यूटिव सदस्य डॉ. सुषमा अग्रवाल, श्रीमती कुसुम मित्तल, डॉ. मंजू गुप्ता एवं सदस्य रूना काजुरी उपस्थित रहीं।
Inner Wheel Club Varanasi Sunrise लंबे समय से जरूरतमंदों की सहायता और मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। डायलिसिस जैसे जीवनरक्षक उपचार में दिया गया यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि मरीज और उसके परिवार के लिए आशा, विश्वास और जीवन का सहारा है।
एपेक्स हॉस्पिटल परिवार ने इस मानवीय और प्रेरणादायी पहल के लिए क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। यह प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करता है।






