Search
Close this search box.

शादी के 19 दिन बाद पत्नी प्रेमी संग मिली, आहत पति ने की आत्महत्या, पत्नी ने भी खाईं नींद की गोलियां

इटावा। जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित दंपती से जुड़ा दर्दनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी के महज 19 दिन बाद पत्नी खुशबू अपने कथित प्रेमी के साथ घूमने निकली थी। इसी दौरान पति अंकित कुशवाहा ने दोनों को बीच बाजार में देख लिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया।

आरोप है कि गुस्से में पति ने पत्नी की पिटाई भी की। बाजार में हुए विवाद और पत्नी की कथित बेवफाई से आहत अंकित घर लौटा और आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही खुशबू ने भी कथित तौर पर नींद की कई गोलियां खा लीं। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।

Leave a Comment

और पढ़ें