Search
Close this search box.

लखनऊ में 5 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला चौकी इंचार्ज, पुलिसकर्मी पर दर्ज हुआ मुकदमा

राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में निवेश के नाम पर हुई 5 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस विभाग की छवि पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जांच में सामने आया है कि कमता चौकी इंचार्ज मोहित ही इस लूटकांड की साजिश का मुख्य सूत्रधार था और उसे वारदात की पूरी जानकारी पहले से थी।

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने अपने ही विभाग के चौकी इंचार्ज मोहित को नामजद आरोपी बनाते हुए उसकी तलाश तेज कर दी है। गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी, जो सीआरपीएफ (CRPF) में दारोगा के पद पर तैनात बताया जा रहा है, अभी भी फरार है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। इस खुलासे के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें